उत्तराखंड : यहां धारदार हथियारों से महिला की हत्या, पति व बेटे की तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार के रुड़की के कलियर पिरान शरीफ आई महिला की धारदार हथियार से गोदकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने पुलिस को बयान देकर बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उस पर हमला किया था। उसके साथ उसका बेटा व पति भी मौजूद था। लेकिन पुलिस को वह मौके से मौजूद नहीं मिले पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावनदरे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो एक महिला लहूलुहान स्थिति में वहां पर पड़ी थी। पुलिस ने घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गई।
सिविल अस्पताल पहुंचने के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियारों से हमला किया गया है और उसके साथ उसका एक बेटा और पति भी मौजूद था। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सकीना निवासी सहारनपुर बताया। वही उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
मामले की जानकारी पाकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ सदर निहारिका सेमवाल, रूडकी सीओ पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर बी एस सिंह चौहान थानाध्यक्ष बहदराबाद नितेश शर्मा,थानाध्यक्ष पिरान कलियर जहांगीर अली समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि महिला के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिली थी जिसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने पुलिस को अपने साथ पति और बेटा होने की बात बताई, लेकिन वह मौके से नहीं मिले।मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना