उत्तराखंड : यहां महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने साथी समेत किया गिरफ्तार
हरिद्वार। जिले के गंगनहर थाना क्षेत्र में महिला को नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
घटना के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर में तीन दिन पूर्व एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने होश में आने पर बताया था कि वह जुलाई में रोडवेज बस से रुड़की बस स्टैंड पर उतरी थी। मोबाइल रिचार्ज खत्म होने पर वह रिचार्ज की दुकान तलाश कर रही थी। इस बीच उसे एक युवक मिला था। उसने रिचार्ज करने की बात कही थी। इसके बाद युवक उसे रेलवे स्टेशन रोड पर किराए के कमरे पर ले गया था।
वहां युवक ने उस पर गलत काम करवाने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर युवक ने नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस काम में उसकी पत्नी ने भी सहयोग किया था। आरोप था कि दंपती नशे की हालत में उसे होटल में लेकर गए थे और देह व्यापार कराया था। वह किसी तरह कमरे से भाग निकली थी। महिला ने अपना पता केला भट्टा, गाजियाबाद बताया था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद शाकिब निवासी पट्टी बरला, थाना छपार मुजफ्फरनगर व उसकी पत्नी खुशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पुलिस महिला के पति तक पहुंची और उससे पूरे मामले की जानकारी ली। वहां पता चला कि महिला नदीम निवासी गोविंदपुरी सहारा रोड, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद के केला भट्टा निवासी के साथ काम के सिलसिले से रुड़की आई थी। इसके बाद नदीम ने उसे साकिब के साथ भेज दिया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई