Admission Open: लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश शुरू
हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के प्रथम सेमेस्टर में 08 अगस्त से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे ने कहा कि विद्यार्थियों की काउन्सलिंग के उपरांत छः विषयों मेजर, माइनर, इलेक्टिव, वोकेशनल, को-करिकुलर अनिवार्य विषयों के साथ मेरिट सूची के अनुसार प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय और तिथि पर प्रवेश समिति के सम्मुख स्वयं उपस्थित हों।

इस अवसर पर एनईपी प्रवेश संयोजक डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला, विज्ञान संयोजक प्रोफेसर डॉ. राज कुमार सिंह, वाणिज्य संयोजक डॉ. भगवती देवी, कला संयोजक डॉ. सुनील पंत, डॉ. मनीषा कड़ाकोटी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. संजय कांडपाल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. सरोज पंत, डॉ. पूनम मियान, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. पुष्पा देवी, डॉ. किरन जोशी, डॉ. मनीषा पाण्डे और चीफ प्रॉक्टर डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. हेम चन्द्र आदि अनुशासन और प्रवेश समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा