कैंची धाम जाने वालों के लिए अलर्ट: 1 और 2 जनवरी को बदले रहेंगे रूट, कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल जनपद में श्री कैंची धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 01 और 02 जनवरी 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू आवागमन के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है, जिसके तहत निजी वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी और अधिकतर श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से दर्शन कराए जाएंगे।

हल्द्वानी और काठगोदाम की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन रानीबाग से भीमताल रोड के जरिए भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़े करने होंगे, जहां से शटल सेवा द्वारा उन्हें कैंची धाम भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन रानीबाग से भीमताल होते हुए खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर रोड के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।

नैनीताल और ज्योलिकोट मार्ग से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन सेनेटोरियम पार्किंग में पार्क करने होंगे और वहां से शटल सेवा के जरिए दर्शन कराए जाएंगे। इसी मार्ग से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा–नैनीबैंड बाइपास होते हुए नैनीबैंड, तिरछाखेत और शेख खुटानी मार्ग से भेजा जाएगा।

अल्मोड़ा और रानीखेत क्षेत्र से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन गर्मपानी में पार्क करेंगे और शटल सेवा से मनीराम ढाबा तक जाकर दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे। वहीं अल्मोड़ा और रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन क्वारब–रामगढ़ और बेतालघाट मार्ग से आवागमन करेंगे।

प्रशासन ने काठगोदाम से कैंची धाम के लिए टैक्सी, दोपहिया और पर्यटक दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। जनपद के स्थानीय निवासी जो निजी दोपहिया वाहन से दर्शन के लिए जाएंगे, उन्हें भवाली रोडवेज पार्किंग और नगर पालिका पार्किंग में वाहन खड़ा कर शटल सेवा से जाना होगा। भीमताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम के लिए केवल शटल वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

इसके अलावा भीमताल और भवाली क्षेत्र में पार्किंग क्षमता के 80 प्रतिशत भर जाने पर हल्द्वानी और काठगोदाम से ऊपर पर्यटक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया जाएगा। आवश्यक सेवा से जुड़े मालवाहक वाहनों पर भी भवाली से खैरना तक प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक निजी वाहनों का प्रयोग न करें और शटल सेवा का उपयोग कर शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से श्री कैंची धाम के दर्शन