बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रा नगर-2 बिंदुखत्ता में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा स्थल भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा। कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ भगवती के बीज मंत्र का नियमित जप करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूर्ण होते हैं।

कथा के दौरान पं. मनोज कृष्ण जोशी ने भगवान के ह्यग्रीव अवतार का विस्तार से वर्णन करते हुए माता की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा अपने भक्तों पर सदा कृपा बनाए रखती हैं और सच्चे मन से की गई आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। उनके प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह दानू, पुजारी नंदन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय, सचिव देव सिंह देवली, चंद्रशेखर कर्नाटक, जीवन रावत, कांता सिंह डसीला, महेश जोशी, जयराज भट्ट सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा में राधा वल्लभ पांडे, राजेंद्र चौहान, चेतन पांडे, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, सागर शर्मा, विपिन चंद्र जोशी, बीना जोशी, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर, रमेश गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, अमित दानू, विजय सामंत, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।