दीपावली से पूर्व बोनस सहित 8 सूत्री मांग पत्र पर कार्यवाही को लेकर कोऑपरेटिव मिल्क कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी ने की बैठक
लालकुआं। नैनीताल उत्पादक सहकारी संघ अंतर्गत कोऑपरेटिव मिल्क कर्मचारी यूनियन सदस्यों द्वारा दुग्ध संघ प्रबंधन से 8 सूत्री मांग पत्र पर अभिलंब कार्यवाही को लेकर एक आम बैठक आहूत की गई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत को ऑपरेटिव मिलकर कर्मचारी यूनियन सदस्यों द्वारा दुग्ध संघ परिसर में एक आम बैठक आहूत की गई। जिस बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर अभिलंब कार्यवाही को लेकर मुख्य एजेंडा पर प्रकाश डालते हुए यूनियन अध्यक्ष जितेंद्र खोलिया द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों की 8 सूत्री मांगों शीघ्र ही कार्यवाही को लेकर यह बैठक की गई है जिस बैठक में कर्मचारियों की मुख्य मांगे पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति , विगत दो वर्षों से रुका हुआ महंगाई भत्ता शीघ्र दिलाए जाने, दीपावली से पूर्व बोनस भुगतान, कामगारों के वेतन वृद्धि आदि मांग को लेकर दुग्ध संघ प्रबंधन को अवगत कराया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से यूनियन उपाध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव युगल किशोर, उप सचिव पंकज बत्रा, खलील अहमद,धर्मेंद्र कांडपाल भवन सनवाल, उमेश राणा, धर्मेंद्र राणा, हरीश लाल ,कैलाश जोशी, दीपक कफलटिया, विपिन सुनौरी,राजेंद्र प्रसाद दिनेश जोशी हरिश्चंद्र, चंदन मनराल, प्रभा मेहरा ,पूरन बोरा ,कमलेश ,विनोद नंदकिशोर आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर