(बड़ी खबर) मानसून से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, उपजिलाधिकारी ने किया श्रीलंका टापू का दौरा

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) रेखा कोहली ने मंगलवार को लालकुआं तहसील अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू (बिंदुखत्ता) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया।


मानसून से पहले किए गए इस निरीक्षण में खाद्य आपूर्ति विभाग ने बताया कि अगस्त तक का राशन पहले ही वितरित कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने तीन महीने की आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करा दी हैं। उपजिलाधिकारी के साथ गए अधिकारियों ने चिकित्सा शिविर भी लगाया, जिसमें डॉ. लव पांडे की देखरेख में 57 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में 72 पशुओं को दवा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) देहरादून : कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक, पंचायत चुनाव समेत कई फैसलों पर लग सकती है मुहर


स्थानीय लोगों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगें भी रखीं, जिनमें श्रीलंका टापू में बिजली आपूर्ति, गौला नदी के किनारों पर भूस्खलन रोकने के लिए तटबंध निर्माण और डोराडाम तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग प्रमुख रही। इन मांगों पर कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी को तटबंध निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डा० लव पाण्डे,
डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. किशन गुप्ता, चंदन सिंह (वन क्षेत्राधिकारी), मनीषा आर्या (बाल विकास पर्यवेक्षक), राजेश जोशी (अपर सहायक अभियंता, लोनिवि), अविनाश दानू (सिंचाई विभाग), राहुल चौहान (जल संस्थान), मोहित कठायत (खाद्य पूर्ति निरीक्षक), मोहित बोरा (रजिस्ट्रार कानूनगो), मनोज (राजस्व निरीक्षक), राजेश यादव (पशुधन प्रसार अधिकारी), विरेंद्र चंद्र व लक्ष्मीनारायण यादव (राजस्व उप निरीक्षक) आदि अधिकारी मौजूद रहे।