बड़ी खबर! कैंचीधाम मेले से पहले बवाल, छेड़खानी के आरोप में दो सिपाहियों की पिटाई; पुलिस चौकी का घेराव
नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस मेले से ठीक पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक होमस्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी का आरोप लगा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों सिपाहियों की पिटाई कर दी गई। साथ ही लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, कैंचीधाम स्थित एक होमस्टे संचालक की बेटी ने मेले की ड्यूटी में तैनात दो सिपाहियों पर अभद्रता और छेड़खानी का आरोप लगाया। मामला सामने आते ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए।
इस दौरान लोगों ने चौकी का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थापना दिवस मेले से तीन दिन पहले ही पुलिस ने कैंचीधाम और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी है, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। वहीं, कैंचीधाम में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ऊधम सिंह नगर: शहीद ऊधम सिंह को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत
हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस की जांच पड़ताल जारी
हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
आज का राशिफल (31 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच के आदेश