बड़ी खबर! CM धामी कल नैनीताल दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह देहरादून से प्रस्थान के बाद दोपहर में नैनीताल जिले में शुरू होगा।

मुख्यमंत्री धामी पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और अपराह्न 12:10 बजे रा.इ.का. सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा मुक्तेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका पहला कार्यक्रम निर्धारित है।

मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा विधानसभा क्षेत्र भीमताल में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुक्तेश्वर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 02:25 बजे स्टेडियम से रवाना होकर 02:35 बजे सुंदरखाल हेलीपैड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में निर्धारित है। वे 02:45 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाखाल के लिए प्रस्थान करेंगे और 02:55 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।