बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम पर बड़ा कदम: 4–6 मई कार्यक्रम में अधिकारियों की भागीदारी अनिवार्य, प्रशासन के सख्त निर्देश
लालकुआं। बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर आयोजित होने वाले “जन-जन की सरकार, कब आएगी बिन्दुखत्ता के द्वार” कार्यक्रम के संबंध में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पहल की गई है।
निदेशक, जनजाति कल्याण विभाग द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र प्रेषित कर 4 मई से 6 मई 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में संबंधित एवं सक्षम अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह कार्यक्रम वनाधिकार संगठन बिन्दुखत्ता द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वनाधिकार कानून, 2006 के अंतर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के लंबित दावों पर खुली चर्चा होगी।
पत्र के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी कार्यक्रम में प्रतिभाग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्थानीय जनता की समस्याओं पर सीधे संवाद स्थापित कर समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
बिन्दुखत्ता के ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम को लेकर आशा जताई है कि इससे राजस्व ग्राम की अधिसूचना प्रक्रिया को गति मिलेगी और वर्षों से लंबित मांग का समाधान निकल सकेगा।





देहरादून मुठभेड़: लूट के बाद पुलिस-बदमाश आमने-सामने, एक ढेर; SHO को लगी 2 गोलियां, इलाके में हड़कंप
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 प्रस्तावों पर मुहर, बसों की खरीद से लेकर मदरसों और ठेकेदारों तक कई अहम बदलाव