लालकुआं: सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

ख़बर शेयर करें 👉

सौ नए सदस्य बनाने वालों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां, पंचायत चुनाव में कर सकेंगे दावेदारी

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को नगर भाजपा मंडल की बैठक पूर्व मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया के प्रतिष्ठान में हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती की मौजूदगी में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने की।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

बैठक में मुख्य वक्ता ने कहा कि जो कार्यकर्ता 100 नए प्राथमिक सदस्य बनने योग्य होगा। वही, पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने लिए संगठन द्वारा सक्रिय सदस्यता आवेदन फॉर्म जिसमें 50 सदस्य के नाम मोबाइल नंबर एवं सदस्यता क्रमांक भर कर जिला अध्यक्ष को अपने मंडल अध्यक्ष के माध्यम से भेजना होगा वहीं सदस्य पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने का पात्र होगा।
जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होंगे, वही पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी से पंचायत चुनाव में टिकट की दावेदारी की ताल ठोक सकेंगे भारतीय जनता पार्टी हमेशा से निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका में रखती है। भाजपा संगठन एक परिवार की तरह है। जो अपने सदस्यों की जरूरतों और अपेक्षाओं का पूरा ध्यान रखती है।

बैठक में सक्रिय सदस्यता संयोजक नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल, महामंत्री सुरेंद्र लौटनी, नगर पंचायत नामित सदस्य संजय अरोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, जय प्रकाश, इस्तकार अंसारी, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, नफीस खान समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad