कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पैतृक गांव पहुँच उनके पिता के निधन पर जताया शोक
लालकुआं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नैनीताल प्रवास के दौरान आज धारी विकास खंड के ग्राम च्यूरीगाड पहुंची जहाँ उन्होंने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पिता कुशल सिंह बोरा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख को सहने कि शक्ति प्रदान और पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुकेश बोरा के स्वर्गीय पिता कुशल बोरा जी प्रधानाचार्य रह चुके हैं जिन्होंने कई छात्रों को अपनी शिक्षा देकर शिक्षित किया और उनका भविष्य संवारा। उन्होंने कहा कि 90 वर्ष कि आयु में स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनका निधन हुआ जो कि समाज के लिए और बोरा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार