लालकुआं: घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप; जांच में जुटी पुलिस
लालकुआं। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी मोहिन खान की 20 वर्षीय पत्नी अंजुम का शव रविवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि अंजुम का विवाह मई 2025 में हुआ था। विवाह की पहली वर्षगांठ पूरी होने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो जाने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मृतका का मायका हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग लालकुआं पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ऊपर का टेक्स्ट आसानी से कॉपी किया जा सकता है।


पाकिस्तानी कनेक्शन मामले में बड़ा खुलासा! स्कूल टीचर के खातों से 20 लाख से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन, जांच में सामने आए चौंकाने वाले राज
उत्तराखंड: बड़ा हादसा टला, मंत्री सतपाल महाराज की गाड़ी पर गिरा बोल्डर; बाल-बाल बचे
उत्तराखंड: इस जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 13 दरोगाओं को सौंपी नई जिम्मेदारी