नैनीताल: शीतलहर के चलते मैदानी क्षेत्रों में स्कूल बंद, हल्द्वानी-लालकुआं-रामनगर-कालाढूंगी में अवकाश, देखें आदेश
घने कोहरे और शीत लहर के लगातार बने हालात को देखते हुए नैनीताल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश तहसील हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र में लागू होगा।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन क्षेत्रों में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि मौजूदा मौसम की स्थिति छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश विद्यार्थियों, पंजीकृत बच्चों, शिक्षकों और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों पर समान रूप से लागू रहेगा। सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश की जानकारी समय रहते अभिभावकों और छात्रों तक पहुंचाई जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शीत लहर और कोहरे के चलते पहले से ही जनजीवन प्रभावित है, ऐसे में प्रशासन का यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित