नैनीताल में स्कूल के चार बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस का रातभर सर्च ऑपरेशन… 12 घंटे बाद मिले सकुशल
नैनीताल। शिशु मंदिर वीरभट्टी के कक्षा 8 के चार छात्र शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक घर नहीं पहुंचे, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चों के न लौटने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नैनीताल पुलिस ने रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने टीमों को तत्काल बच्चों की तलाश में लगने के निर्देश दिए। वहीं एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा की निगरानी में एक विशेष टीम तैयार की गई।
उप निरीक्षक बबीता, पुलिस चौकी ज्योलिकोट, अपनी टीम और परिजनों के साथ पूरी रात बच्चों के संभावित ठिकानों की तलाश करती रहीं। पुलिस ने स्कूल क्षेत्र, जंगल के रास्तों, सड़क किनारे इलाकों और आसपास के पड़ावों में लगातार खोज अभियान चलाया।
लगभग 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और सभी चारों बच्चे गेठिया पड़ाव से सुरक्षित बरामद कर लिए गए। इसके बाद बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और नैनीताल पुलिस, एसएसपी और पूरी टीम का धन्यवाद किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद