लालकुआं: विधायक डॉ मोहन बिष्ट के प्रयासों से नेशनल हाईवे में डामरीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ
लालकुआं। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से एक बार फिर लालकुआं से लेकर तीनपानी तक नेशनल हाईवे में डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आज (सोमवार) लालकुआं से हल्द्वानी के बीच मोटाहल्दू में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने खुद स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग समतलीकरण का जायजा लिया तथा कल से डमरीकरण प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए।

विधायक बिष्ट ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रुके पड़े नेशनल हाईवे के कार्य को लेकर 200 करोड़ रुपए का टेंडर मार्च में खुलेगा। जिसके बाद अप्रैल माह से ऑल वेदर रोड का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा लेकिन इससे पूर्व स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए अब बीच में छूटे हुए सड़क कार्य को दोहरीकरण कर डामरीकरण किया जाएगा जिसका आज विधिवत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!