हल्द्वानी: यहां बरसाती नाले में बहा युवक, पुलिस व प्रशासन का सर्च अभियान जारी, देखें वीडियो….
हल्द्वानी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश जमकर कहर बरपा रही है बारिश के चलते नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर हैं और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में एक युवक के बरसाती नाले में बहने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। युवक अपने दूसरे साथी को लाने के लिए दोबारा नाले के बीच से होते हुए दूसरी तरफ को जा रहा था कि इसी बीच पानी के तेज बहाव में युवक बह गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक पानी के तेज बहाव में बहता हुआ जा रहा है।
सूचना मिलने पर प्रशासन पुलिस और एटीएस की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा