हल्द्वानी: आधी रात को नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल—रामनगर, बनभूलपुरा और हल्द्वानी के कोतवाल बदले, देखिए सूची…..
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस प्रशासन ने आधी रात को बड़ा बदलाव करते हुए निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। रामनगर, बनभूलपुरा और हल्द्वानी के कोतवालों को बदल दिया गया है, जबकि भीमताल थाने में पहली बार प्रभारी निरीक्षक की तैनाती की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रात करीब 12 बजे के बाद स्थानांतरण सूची जारी की। नई सूची के अनुसार राजेश यादव को भीमताल का नया कोतवाल नियुक्त किया गया है, जो इस थाने में पहली बार निरीक्षक स्तर की तैनाती है।
तबादले की कार्रवाई में मुखानी थाना प्रभारी समेत कई चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। अचानक हुए इस फेरबदल के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर नए सिरे से रणनीति तैयार होने की संभावना है।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार