हल्द्वानी : यहां रिसोर्ट कर्मी की चाकुओं से गोदकर हत्या, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के कालाढूंगी स्थित एक रिसोर्ट के किचन में काम करने वाले एक अधेड़ कर्मचारी की चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी

मिली जानकारी के अनुसार पवलगढ़ निवासी गिरीश त्रिपाठी डकसैंड रिजॉर्ट में काम करता था, जिनकी उम्र 54 वर्ष है। आज रिसोर्ट के कमरे में गिरीश त्रिपाठी की लाश मिली, फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

एसपी सिटी हरवंश सिंह का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी के लिए रिसॉर्ट के मैनेजर मोहन मसीह सहित सभी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad