हल्द्वानी: रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन अधजले शव बहे, पुलिस ने किया अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बड़ी खबर रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन अधजले शव बह गए हैं। काठगोदाम पुलिस और प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बरसात होने की वजह से गोला नदी का जलस्तर एकाएक बड़ा है। और अंतिम संस्कार के लिए गेठिया, गौलापार और कठघरिया क्षेत्र से आए तीन शव अंतिम संस्कार के दौरान जल स्तर बढ़ने से बह गए हैं।

काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि गोला नदी में शाम को अचानक पानी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया इस दौरान नदी किनारे जलाए जा रहे तीन अधजल ए सब अचानक पानी के तेज बहाव के चलते नदी में बह गए उन्होंने बताया कि इसके बाद लगातार नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आसपास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सूचना देकर अलर्ट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad