हल्दूचौड़ में दिन दहाड़े तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को किया घायल,….इलाके में दहशत
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र के दौलिया नम्बर 2 में दिन दहाड़े एक तेंदुए ने दादा व पोते पर हमला कर घायल दिया, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तेंदुए की दस्तक से पूरे क्षेत्र में दहशत का महौल है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम 4.30 बजे हल्दूचौड़ दौलिया नम्बर 2 में सिडकुल कर्मी रितेश चोपड़ा के 65 वर्षीय पिता दया कृष्ण चोपड़ा अपने खेतों में काम कर रहे थे,तभी उनके पीछे उनका 4 वर्षीय पोता भुविक भी खेतों की तरफ चला गया, थोड़ी देर खेत में रहने के बाद बच्चा पास ही निर्माणाधीन मकान के अंदर चला गया, वहां घात लगाए तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया, पोते की चीख पुकार सुनकर दादा दयाकृष्ण चोपड़ा तुरन्त वहां पहुंचे तो वहाँ तेंदुआ देख उनके भी होश उड़ गए आक्रामक हुए तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया,
उन्होंने किसी तरह पोते को तेंदुए के हमले से बचाया, पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर उनके परिजन व स्थानीय भी मौक़े पर पहुंचे लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहाँ से भाग खड़ा हुआ, घायल दयाकृष्ण चोपड़ा व उनके पोते भुविक को हल्दूचौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद 108 सेवा के जरिये इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है।
घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारीयों को दें दी गयी है, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम का जायजा लिया है, हल्दूचौड़ क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय का महौल है उनका कहना है की वन बिभाग मामले को गंभीरता से ले यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी वन बिभाग की होंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार