Kainchi Dham Mela: बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब,….जयकारों से गूंज उठा धाम

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के भवाली में स्थित कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है। करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में आज भक्तों का तांता लगा। करीब 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मेला शुरू होने से एक दिन पहले ही कैंची धाम पहुंच गए थे। रात भर देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

आज गुरुवार सुबह दो बजे से ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई। बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम गूंज उठा। कैंची धाम में सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाने के बाद कैंची मंदिर के द्वार खोलने के साथ श्रद्धालुओं को मालपुओं का प्रसाद बांटना शुरू किया गया। सुबह 7.30 बजे तीन किमी दूर तक श्रद्धालुओं की कतार पहुंच गई।

इधर, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटी है। कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, एस पी सिटी हरबंश सिंह, मेला प्रभारी उमेश मलिक, कौश्या कटोली एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा सुबह 7 बजे से ही मंदिर में मेले को व्यवस्थित करने में लगे रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad