कालाढूंगी: यहां कार का टायर फटने से दर्दनाक हादसा, दंपती की मौके पर मौत

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के कालाढूंगी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। गड़प्पू के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात मोहित पाल (पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल) और उनकी पत्नी प्रियंका पाल, हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी, नई दिल्ली, अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। रास्ते में गड़प्पू के पास कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार संतुलन खोकर पेड़ से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला और हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad