लालकुआं: यहां देर रात दो परिवारों के बीच चला खूनी संघर्ष, कई घायल
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगीना कॉलोनी में बीती रात दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 1 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए, घायल पीड़ित परिवार कोतवाली पहुचा जा जहां पुलिस ने सभी घायल लोगों को इलाज के लिए भेज दिया। साथ ही भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पुराने मामले को लेकर बाबू हसन और सलीम के परिवार के बीच आज देर रात्रि कहासुनी हो गई देखते ही देखते यह कहासुनी खून खराबे में बदल गई सलीम की बेटी निशा के अनुसार उनके पड़ोसी मीर हसन, बाबू हसन, छोटू, असलम, मुन्नी, और नगमा कील लगे डंडे लेकर देर रात्रि उनके घर में घुस आए जिन्होंने पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए जिसके चलते उनके घर में चीख-पुकार मच गई।
निशा के अनुसार उक्त हमले में मोहम्मद सलीम उम्र 46, जो कि निगम में लकड़ी का काम करते हैं, उनकी पत्नी रेहाना उम्र 33, निशा 18, शमा 19, रुखसार 16, सायमा 15, मुस्कान 12 और अजीम 14 को बुरी तरह मारा-पीटा, निशा की 8 माह की बेटी को भी नहीं बख्शा, वह भी बुरी तरह जख्मी है। यह परिवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचकर अपना उपचार करा रहा है, जबकि अमीर हसन का परिवार कोतवाली लालकुआं में एकत्रित हुआ।
इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया, वही दोनों परिवारों से जुड़े लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, कोतवाली पुलिस कॉलोनी में रहने वाले लोगों से व्यापक जानकारी हासिल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष तहरीर लिखाने की तैयारी एवं उपचार कराने में जुटे हुए थे।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात