लालकुआं: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण,…..दिए निर्देश
लालकुआं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने रूद्रपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें धीमी गति से चल रहे कार्य में तेज़ी लाने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण बेहतर सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि रूद्रपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था। कम्पनी द्वारा सससम कार्य पूर्ण नही करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है।

उन्होंने कहा रूद्रपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है, जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा सडक बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये है उसके अनुरूप ही सडक का निर्माण हो, कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा सडक निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी, वही आमजनता के साथ ही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे बनने से आवागमन में सुगमता मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, मुकेश बेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र लोटनी, चौधरी सर्वदमन सिंह, विनोद श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, राजकुमार सेतिया, हरीश नैनवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, ईओ राहुल सिंह, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर जोगेन्दर सिंह, तुषार गुप्ता के साथ ही एनएच के अधिकारी उपस्थित रहे।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात