लालकुआं : यहां गौला नदी के किनारे बने तटबंध की तार चोरी करते युवकों को रंगे हाथ दबोचा,…..देखें वीडियो
लालकुआं। बिंदुखत्ता में गौला नदी के किनारे बनाए गए तटबंध से तार काटकर लोग औने-पौने दामों में कबाड़ी को बेचकर जहां गौला नदी के किनारो को कमजोर कर रहे हैं, वहीं स्वयं बिंदुखत्ता के निवासी होकर थोड़े फायदे के लिए लोगों की जमीन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विदित रहे कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के प्रयासों से राज्य सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से बिंदुखत्ता में गौला नदी के किनारे तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं कुछ लोग विधायक की छवि खराब करने के साथ ही थोड़े फायदे के लिए हजारों लोगों की जान जोखिम में डालते हुए तटबंधों के तार तोड़कर बेचने में लगे हुए हैं।
आज विधायक प्रतिनिधि सोनू पांडे सहित क्षेत्र के कुछ जागरूक युवाओं ने तटबंध के तार चोरी कर कबाड़ी को बेचते हुए कुछ लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया, जिन्हें बाकायदा कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया, साथ ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक