लालकुआं: यहां दिनदहाड़े गोलियों से गुंजा क्षेत्र, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में….
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी हल्दूचौड़ क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े सोमवार को फायरिंग से आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की है।
लालकुआं क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दौलिया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान के आवंटन को लेकर मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान मामूली विवाद पर कुछ युवकों ने पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी में पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोग भी पुलिस चौकी पहुंच गए।
बताया कि फायरिंग करने वाले लोग छात्र राजनीतिक से जुड़े हुए हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। दौलीया गांव में सस्ता गला दुकान का आवंटन होना था। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे। कहासुनी होने पर आरोपियों ने दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग की और भाग खड़े हुए।
लालकुआं क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से कार भी बरामद की गई है। मौके पर चार राउंड फायरिंग हुई है। मौके से कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूरे मामले में पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज