लालकुआं: दो पक्षों में विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर मारपीट; एक घायल, तीन हिरासत में

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। शहर में मामूली बहस ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया और दिनभर दो चरणों में हुई मारपीट से हालात तनावपूर्ण हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय के पास हुई कहासुनी से हुई, जो कुछ ही देर में तहसील कार्यालय के समीप मारपीट में बदल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन शाम होते-होते ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शामा होटल के पास एक बार फिर विवाद भड़क उठा और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर

घटना के बाद देर रात तक लालकुआं कोतवाली के बाहर और भीतर दोनों पक्षों के लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस को कई बार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों को बाहर करना पड़ा, लेकिन लोग बार-बार अंदर पहुंचते रहे।

पुलिस ने मारपीट के आरोप में वार्ड नंबर-4 की सभासद शबनम बेगम के पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, सभासद शबनम बेगम ने वार्ड नंबर-7 के सभासद और उनके साथियों पर उनके पति व परिजनों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में उनके देवर को गंभीर चोटें आई हैं।

इधर सभासद और उनके समर्थकों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। घटना के बाद शहर में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोनों पक्षों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad