लालकुआं: आज इन क्षेत्रों में होगी गैस होम डिलीवरी, सिर्फ 3 अप्रैल तक बुकिंग वालों को मिलेगा सिलेंडर
लालकुआं। सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा जारी वितरण रोस्टर के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तय कार्यक्रम के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
आज जिन क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा, उनमें दौलिया नंबर 1 व 2, दीना डी क्लास, देवरामपुर, आईटीबीपी गेट, विकासपुरी खैरानी, ट्रॉली लाइन, शहीद पपोला लाइन, हाटाग्राम, धारचूला लाइन हाटाग्राम और इंद्रानगर प्रथम शामिल हैं।
गैस एजेंसी के अनुसार केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्होंने 3 अप्रैल 2026 तक अपनी बुकिंग कन्फर्म कराई है। इसके बाद की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को इस वितरण में शामिल नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने साफ किया कि गैस एजेंसी या वितरण स्थल पर अनावश्यक रूप से लाइन लगाने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों पर ही रहें और गैस वाहन का इंतजार करें, ताकि बिना भीड़ के सुरक्षित तरीके से गैस आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक