लालकुआं: परिवार समेत बहन की शादी में जा रहे इंजीनियर की कार दुर्घटना में मौत,….परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गंगोलीहाट लिए परिवार के साथ निकला सॉफ्टवेयर इंजीनियर नगला में हादसे का शिकार हो गया। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में इंजीनियर की कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे बाल-बाल बच गए। सभी को एसटीएच लाया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट (चहज) निवासी धीरज जोशी (36) दिल्ली की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे और वह पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 8 दिल्ली में रहते थे। परिजनों के मुताबिक गंगोलीहाट में ही रहने वाली धीरज की चचेरी बहन की शादी हो रही हैं, और शादी में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार को दिल्ली से निकले थे।
गंगोलीहाट जाने से पहले धीरज ने नारायणपुर गुमटी स्थित अपने ससुराल गए। शनिवार को सुबह 7 बजे वह अपनी ससुराल से गंगोलीहाट के लिए निकले थे। कार में धीरज के अलावा उनकी पत्नी व दोनों बच्चे थे। सभी वाया टनकपुर होते हुए गंगोलीहाट को निकले थे। बताया जाता है कि कार जैसे ही लालकुआं से आगे नगला दवाई फार्म पहुंचती इससे पूर्व ही मुक्तिधाम के समीप, कार के सामने एक स्कूटी सवार आ गया।
स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे उतर कर पेड़ से जा टकराई। हादसे में धीरज जोशी के सिर में गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो षित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर रात तक उक्त घटना की जानकारी वैवाहिक कार्यक्रम कर रहे परिजनों को नहीं दी गई थी, वही जिन परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी हुई उनका रो रो कर बुरा हाल था, तथा शादी की सारी खुशियां पल भर में गमों के सैलाब में डूब गई।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात