लालकुआं: भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के समर्थन में सांसद अजय भट्ट और विधायक मोहन बिष्ट ने किया रोड शो, बहुमुखी विकास का किया वादा

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत सीट के लिए भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के समर्थन में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट और लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विशाल जनसंपर्क रैली और रोड शो का आयोजन किया गया. जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली का आयोजन मुख्य बाजार के साथ-साथ नगर के सभी वार्डों में किया गया. जहां लोगों में भारतीय जनता पार्टी को लेकर भारी उत्साह देखा गया. इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. ऐसे में अगर निकाय की सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी तो निश्चित रूप से लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में विकास होगा. अजय भट्ट ने कहा कि लालकुआं नगर पंचायत सीट नैनीताल जिले की महत्वपूर्ण सीट हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लालकुआं में कई विकास कार्य किए गए हैं. करीब 35 करोड़ की लागत से लालकुआं रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है. इसके अलावा शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त की गई है. लालकुआं में बाईपास और रोडवेज स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है. ऐसे में लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के जीत जाने के बाद नगर में बहुमुखी विकास होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

वहीं लालकुआं नगर पंचायत सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने कहा कि शहर के मालिकाना हक और बाईपास मुख्य समस्या है. जहां कुछ परिवारों को मालिकाना हक भी मिल गया है. शहर के लोगों को अपने भूमि का मालिकाना हक के साथ-साथ बाईपास निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और जीत सुनिश्चित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad