लालकुआं पुलिस ने पकड़े दो शराब तस्कर, 267 पाउच कच्ची शराब के साथ किए गिरफ्तार
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को कुल 267 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत यह कार्रवाई एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के निर्देशन और सीओ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल द्वारा किया गया।
पहली गिरफ्तारी में गुरुदेव सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी नजीमाबाद ढौराडाम, थाना किच्छा, उम्र 20 वर्ष, को इमलीघाट सीमेंट के पिलर गौला नदी के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 218 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे वह मोटरसाइकिल (प्लेटिना) के माध्यम से अवैध रूप से ले जा रहा था।
दूसरी कार्रवाई में मनोज सिंह थापा पुत्र कैलाश सिंह थापा, निवासी बेरीपड़ाव गौला गेट झोपड़पट्टी हल्दूचौड़, को बेरीपड़ाव गौला गेट बैरियर के पास से 49 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे क्रम संख्या 145/25 और 146/25 दर्ज कर लिए गए हैं।
गिरफ्तारी टीम –
1-उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2-उ0नि0 शंकर नयाल
3-कानि0 477 विरेन्द्र रौतेला
4-कानि0 882 दयाल नाथ
5-कानि0 570 गुरमेज सिंह
6-कानि0 84 उमेश गिरी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!