लालकुआं: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण, जनसुनवाई के दौरान शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण
लालकुआं। जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को विधानसभा लाल कुआं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मोतिनगर मे निर्माणाधीन चिकित्सालय, एनएच द्वारा बनाए जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण के कार्य, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन मैं विगत दिनों गोला नदी से हुए भू-कटाव मे होने वाले सुरक्षा कार्यो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया गांव लछमपुर,आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन के अंतर्गत है ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्यो के अलावा हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाला सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एव गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के अलावा विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत हिम्मतपुर गांव में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को मौके पर ही सुनकर निस्तारण किया,

इस दौरान जंगली जानवरों से सुरक्षा, जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान निर्माण कार्य आधा अधूरा के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी, नालियों की मरम्मत एवं सफाई, आधार केंद्र सेंटर खोलने,आदि 50 से अधिक जन-समस्याएं प्राप्त हुई। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मोतिनगर मे निर्माणाधीन चिकित्सालय के निर्माण कार्यदाई विभाग पेयजल जल निगम के अधिकारी को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, इसके अलावा एनएच फोरलेन सडक निर्माण मानकों के तहत ना होने की शिकायत स्थानीय आम जनमानस ने रखी जिस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग, एन एच, एवं राजस्व के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एव आम-जनमानस को साथ लेते हुए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित कर जॉइंट निरीक्षण करने के उपरांत विवादित बिंदुओं का समाधान करने के निर्देश दिए, साथ ही हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाले सूखी नदी पर प्रस्तावित निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एव गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए।

ग्राम सभा कुंवरपुर में आधार केंद्र खोलने का प्रस्ताव आने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ समन्वय कर आधार केंद्र हेतु आवश्यक व्यवस्था करवाने हेतु निर्देशित किया ।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडे, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवम स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!