लालकुआं: आर्मी की तैयारी कर रहे किशोर की दौड़ के दौरान गिरने से मौत, परिवार में शोक की लहर
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी युवक आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करते समय अचानक गिर गया, जिसे स्वजनों द्वारा हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई, युवक की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा है जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।
हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी 19 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत इंटरमीडिएट के बाद आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था, शुक्रवार की प्रातः वह घर के पास ही सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था, इस दौरान वह अचानक सड़क पर गिर गया और उसके नाक से खून निकलने लगा।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों द्वारा उसे तत्काल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, देर सांय को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को घर लाया गया।
मृतक युवक के पिता प्राइवेट नौकरी में है, जिनके पहुंचने के बाद शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा, मृतक का एक भाई व दो बहनें है। उसकी मौत से पूरे परिवार में बज्रपात हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!