लालकुआं: बुखार से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 1 निवासी महिला की बुखार आने से प्लेटलेट्स कम हो जाने के चलते मौत हो गई, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 निवासी श्रमिक विक्रम कश्यप की पुत्री कुमकुम कश्यप उम्र 21 वर्ष बरेली स्थित अपने ससुराल से नवरात्रि पर्व के मौके पर मायके आई थी, कुमकुम का डेढ़ वर्ष पूर्व बरेली में विवाह हुआ था, मायके आने के बाद अचानक कुमकुम को बुखार की शिकायत हुई, जांच करने पर टाइफाइड होने की जानकारी मिली, तो उसका उपचार शुरू किया गया, बुखार कम नहीं होने पर दो दिन पूर्व कुमकुम को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां प्लेटलेट्स की जांच करने पर वह बहुत ही कम पाई गई, तथा लगातार प्लेटलेट्स गिर जाने के चलते आज दोपहर को कुमकुम की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही जहां वार्ड नंबर एक स्थित उसके परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं उसके बरेली स्थित ससुराल में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई, देर शाम घर शव पहुंचा तो पड़ोसी एवं क्षेत्रवासी कुमकुम की मौत से हतप्रभ थे, उनका कहना है कि मामूली बुखार आने के बाद नव विवाहिता की मौत हो जाने से वह लोग स्तब्ध हैं, देर शाम परिजन मृतका का शव लेकर उसके ससुराल को रवाना हो गये।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित