लालकुआं: यहां चोरों ने व्यापारी नेता की दुकान को बनाया निशाना, लाखों रुपए के सामान और नकदी पर किया हाथ साफ
लालकुआं। अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कोतवाली से कुछ दूरी पर ही स्थित व्यापारी नेता की दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार काटकर दुकान में रखें लाखों रुपए के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया दुकान में चोरी की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है वही मुख्य बाजार में स्थित दुकान में हुई चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार देर रात एक चोर ने व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी की लालकुआँ कोतवाली के नजदीक गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित मेमोरीज डिजिटल वर्ल्ड में सेंधमारी करते हुए पीछे से दीवार तोड़कर दुकान के अन्दर प्रवेश कर दुकान में रखे कई नये मोबाईल, नकदी सहित महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया है रोज की भांति जब सुबह दुकान स्वामी संजय जोशी अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे और दुकान खोली तो अन्दर का नजारा देख कर दंग रह गये दुकान का सामना तितर बितर पड़ा था और पीछे से दुकान की दीवार टूटी पड़ी थी जिसके बाद व्यापारी नेता संजय जोशी द्वारा कोतवाली में वारदात की सूचना दी गई।

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली दुकान स्वामी संजय जोशी ने पुलिस को दुकान में करीब 4 लाख के सामान और नगदी चोरी होने अंदाजा लगाया है। वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है वहीं पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है।इधर रिहायशी क्षेत्र में स्थित मुख्य बाजार में दुकान में हुई चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है व्यापार मंडल के नेताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!