लालकुआं : कालेज जा रही छात्रा से बस में छेड़छाड़, वीडियो वायरल, आरोपी छात्र गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बस में एक छात्रा से छेड़छाड़ और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले में महिला पुलिस कर्मी द्वारा जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि एमबीपीजी के छात्र ने बस में छात्रा से छेड़छाड़ की, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता निवासी एक युवती हल्द्वानी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ती है. छात्रा रोजाना सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की बस से कॉलेज जाती है. बीते शनिवार को भी छात्रा बस से हल्द्वानी जा रही थी. इस दौरान बस में सवार लालकुआं निवासी एमबीपीजी के छात्र ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी, जिसका बस में बैठे कुछ अन्य छात्रों ने वीडियो बना लिया वायरल कर दिया.
वायरल वीडियो की जानकारी पीड़िता युवती के परिजनों को हुई, तो उन्होंने कोतवाली में आरोपी छात्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र शुभम सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है. मुकदमे की विवेचना कर रही लालकुआं कोतवाली की उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने बताया कि आरोपी युवक पिछले तीन-चार दिन से छेड़छाड़ कर रहा था. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार