लालकुआं : सेंचुरी पेपर मिल के नाले से निकलकर ग्रामीण के घर पहुंचा मगरमच्छ,…मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता स्थित राजीव नगर बोरिंग पट्टा में सेचुरी पेपर मिल के दूषित नाले से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ ग्रामीण के घर के सामने धान के खेत में पहुंच गया। शनिवार की देर रात मगरमच्छ देखकर घर वालों में हड़कंप मचा गया और उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर धोराडाम में छोड़ा दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सेंचुरी पेपर मिल के दूषित नाले से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ नाले से पुरन सिंह बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह बिष्ट के घर के सामने धान के खेत में घुस गया, जब घर वाले बाहर निकलकर आये तो उन्होंने घर के सामने धान के खेत में बड़ा मगरमच्छ देख वह घबरा गए। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बमुश्किल मगरमच्छ को पकड़ा जिसके बाद धोराडाम ले जाकर छोड़ा दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

बताते चलें कि स्थानीय सेचुरी मिल से निकलने वाले दूषित नाले में पिछले काफी समय से बड़े-बड़े मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन्हें पकड़ने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर वन दरोगा पान सिंह मेहता ने बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था जिसे पकड़कर डाम में छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

वन विभाग की टीम में वन बीट अधिकारी नीरज सिंह रावत, हरीश शर्मा, उमेद सिंह मेहता, विक्रम सिंह, मोहन शर्मा, भूपाल सिंह दानू, भुवन जोशी, भास्कर मिश्रा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad