लालकुआं: यहां प्रचार कर रहे वाहन को पुलिस ने किया सीज, खनन व्यवसायियों ने किया कोतवाली का घिराव,…देखें वीडियो
लालकुआं। कल सोमवार 25 दिसंबर को हल्द्वानी में होने वाले खनन व्यवसायियों के जबरदस्त प्रदर्शन का लालकुआं में बिना अनुमति के चल रहे प्रचार वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। जिससे नाराज 100 से अधिक खनन व्यवसायियों ने लालकुआं कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।
बताते चले कि गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और महामंत्री जीवन कबड़वाल के नेतृत्व में 100 से अधिक खनन व्यवसायियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह खनन व्यवसायियों के आंदोलन को कुचलने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कल 25 दिसंबर को खनन व्यवसायियों के हल्द्वानी में प्रदर्शन का प्रचार कर रहे टुकटुक को कोतवाली पुलिस ने बेवजह सीज कर दिया है जिसे अभिलंब छोड़ा जाए।
खनन व्यवसायियों का पक्ष रखने के लिए वहां पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल एवं कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा से पकड़े गए उक्त टुकटुक को छोड़ने की मांग की, इस पर कोतवाल ने अनुमति लाने की बात कहते हुए उक्त टुकटुक को छोड़ने से इनकार कर दिया, लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक चलती रही अंततः खनन व्यवसायी प्रचार वाहन की अनुमति लेने हल्द्वानी को रवाना हो गये।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!