लालकुआं : अवैध चरस के साथ बिन्दुखत्ता की महिला तस्कर गिरफ्तार,….. मुकदमा दर्ज
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र में नशे व अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्षेत्राधिकारी लालकुआ के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक लालकुआ के नेतृत्व में सोमवार लालकु
आं कोतवाली के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता में थाना लालकुआ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन / मादक पदार्थ रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान अभियुक्ता कलावती देवी पत्नी स्व0 त्रिलोक सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी इंद्रानगर-1 बिन्दुखत्ता स्थित दुकान से 378 ग्राम अवैध चरस तथा 12,200/-रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआं में मुकदमा एफआईआर नम्बर 119/2023 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम कलावती देवी उपरोक्त पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला का पुत्र पहले से ही चरस तस्कारी के आरोप में जेल में बंद है वहीं पुलिस की पुछताछ में महिला ने बताया कि चरस को पहाड़ से लाकर बिन्दुखत्ता और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करती है फिलहाल पुलिस की पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1- श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआँ,
2- उ0नि0 रजनी आर्या,
3- कानि0 802 ना०पु० आनन्दपूरी,
4- कानि0 902 ना०पु० चन्द्रशेखर,
5- म0कानि0 441 ना०पु० प्रिंयका शाही,
6- म0कानि0 174 ना०पु० माया बिट थे।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात