नैनीताल में देर रात भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग महिला कि मौत,…VIDEO

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के मोहनको चौक स्थित एक पुराने लकड़ी के मकान में बुधवार रात भीषण आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के चलते आग तेजी से फैली और हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान घर के अंदर मौजूद 85 वर्षीय शानो देवी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग की सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल ने तुरंत फायर सर्विस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम राहत एवं बचाव एजेंसियों को मौके पर रवाना किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम नवाजिश खालिक और कोतवाल हेम चंद्र पंत भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

आग बुझाने के लिए हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, भीमताल, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत और सितारगंज से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और जल टैंकर मंगवाए गए। साथ ही सेना और वायुसेना के फायर टेंडर भी राहत कार्यों में शामिल हुए।

स्थानीय नागरिकों, पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त कोशिशों के बाद करीब रात 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने पुष्टि की है कि घटना नियंत्रण में है और मौके पर चौकसी बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad