लालकुआं में विद्युत लाइन पर काम के दौरान बड़ा हादसा; पोल से सिर के बल गिरा लाइनमैन, हालत गंभीर
लालकुआं। क्षेत्र के बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लाइन पर काम कर रहा एक लाइनमैन अचानक बिजली के पोल से नीचे गिर गया। सिर के बल जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत लाइन में ठेकेदार कर्मियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान संजय नगर गौला गेट बिंदुखत्ता निवासी लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा पोल पर चढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि ऊपर पहुंचते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा।
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद विद्युत कर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल लाइनमैन को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया।
विद्युत उपखंड अधिकारी लालकुआं संजय प्रसाद ने बताया कि दोपहर बाद बबूर गुम्टी रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान हादसा हुआ। पोल पर चढ़ते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से लाइनमैन नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं।


उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित: 20 मई को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय
आज का राशिफल (19 मई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!