नैनीताल: जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हल्द्वानी समेत कई क्षेत्रों में बदले SDM
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार श्रीमती मोनिका को हल्द्वानी का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद हल्द्वानी तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा अन्य दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। प्रशासनिक महकमे में इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!