दुग्ध उत्पादक एवं सहकारी दुग्ध संघ होंगे पुरस्कृत
लालकुआं। हिमालय पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के 104 जयंती पर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद से दो हजार दुग्ध उत्पादक सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिस कार्यक्रम हेतू क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों में भारी उत्साह है।
उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 104 वी जयंती अवसर पर पूरे प्रदेश से लगभग 5 हजार दुग्ध उत्पादकों के पहुंचने की संभावना है। उत्पादकों के भारी उत्साह को देखते हुए माननीय दूग्ध मंत्री डेरी विकास श्री सौरभ बहुगुणा जी द्वारा दुग्ध उत्पादकों हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और इसके साथ ही प्रदेश एवं जनपद से सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों एवं सहकारी दुग्ध संघों को पुरस्कृत किया जाएगा।
साथ ही श्री बोरा ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में लगे सभी दुग्ध उत्पादकों , प्रबंध कमेटी सदस्यों,अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!