लालकुआं में रहस्यमय गुमशुदगी! घर से निकली 45 वर्षीय महिला लापता,….तलाश में जुटी पुलिस
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र की 25 एकड़ कॉलोनी से एक 45 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के घर से बिना बताए निकलने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, 25 एकड़ कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर बताया कि उनकी माता प्रतिमा देवी (45 वर्ष) 15 जून की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।
लापता महिला का रंग गोरा, लंबाई लगभग 4 फीट 4 इंच बताई गई है। घर से निकलते समय उन्होंने हरे रंग का सूट और हरे रंग की सलवार पहनी हुई थी।
पुलिस और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें।
संपर्क नंबर:
📞 सचिन कुमार: 8923178829
📞 सौरभ कुमार: 7055020610
📞 कोतवाली लालकुआं: 05945-268036

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई ASP अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट….
आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज