नैनीताल: यहां सुबह-सुबह कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 4 व्यक्ति हुए घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
भवाली। यहां कैंची धाम के पास कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 4 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जिसके चलते चारों की जान बच गई।
मंगलवार की सुबह-सुबह कैंची धाम भवाली के पास मोड़ पर कार से कैंची धाम दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की कार संख्या UP 32ML5091 में ट्रक संख्या UK 04TB 9602 की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे कार मौके पर ही रोड में पलट गई कार सवार चार व्यक्ति अमाश जायसवाल , गर्व पांडे , सुनीता पांडे, निशी गुप्ता निवासीगण लखनऊ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक में नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार एवम भवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी भवाली अस्पताल पहुंचा कर सकुशल बचाया गया। उसके साथ दुर्घटना स्थल के पास यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!