नैनीताल : यहां ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी यात्रियों से भरी बस,…..मची-चीख पुकार

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। कालाढ़ूंगी में रविवार शाम आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

जानकारी के अनुसार, कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई। सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। यात्रीयों ने आरोप लगाया बस चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था।
बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान, परिचालक हसमुददीन से पूछताछ की जा रही है। बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad