नैनीताल: यहां आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला
नैनीताल। जिले के कालाढूंगी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। गुरुवार देर शाम वार्ड नंबर एक में आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने निवाला बना लिया।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी गौरी शाम करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। इस बात की खबर जब परिजनों को लगी तो उन्होंने मासूम की खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला।
घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है।
आबादी के बीच घटित घटना से ग्रामीणों में दहशत है। मृतका सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी। घटना के बाद रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!