नैनीताल: जिले में कल स्थानीय अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने आदेश किया जारी
नैनीताल। जिला प्रशासन ने 24 सितंबर 2024 अष्टमी श्रद्धा के स्थान पर मंगलवार को होली का स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल के द्वारा जारी आदेश के अनुसार
कार्यालय आदेश संख्या 204/14-आर०ए०/2024 दिनांक 25.1.2024 के द्वारा मैनुएल आफ गवर्नमेण्ट आर्ड्स के पैरा-247 में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये कलैण्डर वर्ष 2024 हेतु जनपद नैनीताल के अन्तर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक / कोषागार / उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किये गये स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 24 सितम्बर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) हेतु घोषित किये गये अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!