नैनीताल: यहां भीषण अग्निकांड, डीजल फैक्ट्री में धधकी आग, मची अफरा-तफरी
भीमताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीषण अग्निकांड हुआ है। भीमताल क्षेत्र के लेक इंटरनेशनल स्कूल के पास स्थित एक डीजल बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई, जो तेजी से विकराल रूप धारण कर गई। आग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री नैनीताल के एक प्रमुख उद्योगपति की है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। राहत और बचाव कार्य जारी है, ताकि किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो। आग से हुई क्षति का आकलन करने के लिए अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!